डेढ़ किलो हेरोइन सहित अफ्रीकन महिला और पुरुष गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Apr, 2021 05:57 PM

african women and men arrested with 1 5 kg of heroin

सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने अफ्रीकन महिला व पुरुष को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

जालंधर (वरुण): सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने अफ्रीकन महिला व पुरुष को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हुई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7.5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज रमनदीप सिंह ने परागपुर के नजदीक नाकाबंदी की थी। इस दौरान पैदल आ रहे दो अफ्रीकन नागरिकों पर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने अपना रास्ता बदलने की कोशिश की। शक पड़ने पर पुलिस ने महिला और पुरुष दोनों को रोक लिया जिनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से डेढ़ किलो हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार हुए अफ्रीकन नागरिकों की पहचान ओका फ़ॉर पॉल और मैरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली में रह रहे थे। महिला दिल्ली में हेयर ड्रेसर है जबकि पॉल घड़ियों का काम करता है। सीपी ने कहा कि आरोपी हरियाणा और पंजाब में हैरोइन की सप्लाई देते थे। माना जा रहा है कि आरोपियों के दिल्ली के बड़े तस्करों के साथ तार जुड़े हुए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!