Edited By swetha,Updated: 23 Feb, 2019 10:20 AM
शहर में अमन-शांति बनाए रखने व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए ए.डी.सी.पी. सिटी-1 का चार्ज संभालते ही महिला आई पी.एस. अधिकारी डी. सुडरविजी आज देर शाम शहर के नव-नियुक्त ए.सी.पी. नॉर्थ व थाना नं. 3 के प्रभारी विजय कुंवर पाल सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पर...
जालंधर (सुधीर): शहर में अमन-शांति बनाए रखने व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए ए.डी.सी.पी. सिटी-1 का चार्ज संभालते ही महिला आई पी.एस. अधिकारी डी. सुडरविजी आज देर शाम शहर के नव-नियुक्त ए.सी.पी. नॉर्थ व थाना नं. 3 के प्रभारी विजय कुंवर पाल सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ विशेष चैकिंग अभियान चला कर रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों के सामान की चैकिंग की व कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों का भी दौरा किया। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों के अलावा वहां पड़े डस्टबिनों को भी पुलिस की मदद से चैक करवाया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल्स व पार्किंग स्थल में चैकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि रात को रेलवे स्टेशन के बाहर भी पुलिस फोर्स द्वारा चौकसी रखी जाएगी व रात को शराब पीने वाले लोगों पर कमिश्नरेट पुलिस का डंडा चलेगा।