आदमपुर पुलिस ने लूट में शामिल दोषियों को किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 21 Aug, 2019 04:37 PM

accused arrested

जिला जालंधर (देहाती) के थाना आदमपुर पुलिस ने लूट में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया है।

आदमपुर(चांद, दिलबागी): जिला जालंधर (देहाती) के थाना आदमपुर पुलिस ने लूट में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सामान बरामद किया है। गुरदेव सिंह डी.एस.पी. आदमपुर ने बताया कि एस.एच.ओ. आदमपुर जरनैल सिंह, ए.एस.आई. शाम सिंह व उनकी टीम ने शरारती तत्वों को पकडऩे के लिए बड़े स्तर पर मुहिम चलाई हुई है।

संदीप संधू पुत्र जगविन्द्र सिंह वासी पंडोरी ङ्क्षनझरा ने सूचना दी थी कि कुछ दिन पहले वह अपनी बुआ बलवीर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नौजवानों ने उनको घेर कर दातरनुमा चीज मार कर उससे मोबाइल फोन व उसकी बुआ की कान से सोने की बालियां छीन कर ले गए। बाद में पता चला कि ये तीनों लड़के लवप्रीत सिंह पुत्र करनैल सिंह, लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की पुत्र करनैल सिंह एवं राजू पुत्र सोढी राम वासी अजनोहा थाना मेहटियाना जिला होशियारपुर हैं, जिन्होंने अपने मोटरसाइकिल (नम्बर पी.बी. 24 सी 5166) पर सवार होकर लूट की है। 

सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह व लखविन्द्र सिंह को गांव अजनोहा से गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन, कानों की बाली तथा एक चोरीशुदा एक्टिवा (बिना नम्बरी रंग सफेद मॉडल 2019) एवं वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया। इनका तीसरा साथी राजू अभी फरार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!