Edited By Anjna,Updated: 22 Jun, 2018 09:34 AM
शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे लाडोवाल रेलवे पुल से एक टिप्पर के पलटने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर लुधियाना से जालंधर रेत लेने के लिए आ रहा था। इसी दौरान टिप्पर लाडोवाल रेलवे पुल से नीचे पलट गया। गनीमत यह रही कि टिप्पर किसी ट्रेन पर...
जालंधर (अनिल): शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे लाडोवाल रेलवे पुल से एक टिप्पर के पलटने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर लुधियाना से जालंधर रेत लेने के लिए आ रहा था। इसी दौरान टिप्पर लाडोवाल रेलवे पुल से नीचे पलट गया। गनीमत यह रही कि टिप्पर किसी ट्रेन पर नहीं पलटा।
इस हादके के बाद ट्रेनों को रोक दिया गया है और रेलवे आधिकारियों की तरफ से टिप्पर को उठाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल टिप्पर चालक मौके से फरार है।