जालंधर में 75 करोड़ रुपए के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे: डीसी

Edited By Vaneet,Updated: 23 Jan, 2019 09:04 PM

75 crore rupees development work will start soon jalandhar dc

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जालंधर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 75 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य शुरू करने का फैसला किया है।  ..

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जालंधर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 75 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य शुरू करने का फैसला किया है।  

जिला उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने बुधवार को कहा कि कैप्टन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रमुखता देने के लिए यह पहल की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में लगभग 75 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें से 39.92 करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे जबकि 34.75 करोड़ रुपए शहरी क्षेत्रों में खर्च किए जाएंगे। 

शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 39.92 करोड़ रुपए में से 23.60 करोड़ रुपए स्मार्ट विलेज अभियान के तहत खर्च किए जाएंगे और 16.32 करोड़ रुपए वित्त विभाग से खर्च किए जाएंगे। इसी तरह उन्होंने कहा कि शहरी पर्यावरण सुधार कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्रों में 34.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिला उपायुक्त ने कहा कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम बहुत जल्द शुरू होगा। इस बीच शहरी स्थानीय निकायों के खंड विकास और पंचायत अधिकारियों व कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उपायुक्त ने उन्हें 25 जनवरी तक इन विकास कार्यों के अनुमान प्रस्तुत करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि इन कामों में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि एक समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। शर्मा ने उम्मीद जताई कि इन विकास परियोजनाओं से जिले में अभूतपूर्व विकास और समृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजय कुमार, संयुक्त उप निदेशक स्थानीय सरकार परमजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता नगर निगम जालंधर अश्वनी चौधरी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!