हैरोइन पीते 5 युवक गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2019 09:13 AM

5 arrested for drinking heroin

सदर पुलिस ने गांव आधी के नजदीक हैरोइन पीते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

नकोदर(स.ह.): सदर पुलिस ने गांव आधी के नजदीक हैरोइन पीते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि गांव उग्गी चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान जब गांव खीवा व आधी के नजदीक कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो वहां पर एक सुनसान कमरे के नजदीक 5 युवकों को हैरोइन का सेवन करते हुए काबू किया। 

उक्त आरोपियों की पहचान गांव रहीमपुर निवासी अमन उर्फ मोर पुत्र ठाकुर, सनी पुत्र सतनाम, जितेन्द्र कुमार उर्फ  काका पुत्र ठाकुर, रवि पुत्र जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह उर्फ गोलू पुत्र मुख्तयार सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से हैरोइन का सेवन करने के लिए प्रयोग होने वाला सामान सिल्वर पेपर, एक लाइटर व 10 रुपए का रोल किया हुआ नोट बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!