Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2018 02:05 PM
नकोदर रोड स्थित रत्न मनी ढाबा के सामने एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करते समय आग लग गई।
जालंधर (वरुण): नकोदर रोड स्थित रत्तन मनी ढाबा के सामने एक घर के आंगन में सिलेंडर लीकेज को ठीक करते समय आग लग गर्इ, जिसमें गैस एजेंसी के 4 कर्मचारी झुलस गए। झुलसे हुए लोगों में एक 7 वर्षिय बच्चा भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार दीपक नामक व्यक्ति नकोदर रोड स्थित लोकसेवा गैस एजेंसी से कल सिलेंडर लेकर गया था। घर पहुंचा तो सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, जिसकी शिकायत उसने गैस एजेंसी में की। आज सुबह लोकसेवा गैस एजेंसी का कर्मचारी संदीप शिकायतकर्त्ता के घर पहुंचा और सिलेंडर को ठीक करने लगा।
कर्मचारी सिलेंडर को ठीक कर रहा था तो पास ही एक महिला ने आग जला दी। जोकि गैस लीकेज होने के कारण सिलेंडर तक पहुंच गई और पूरे घर में फैल गई। आग लगने के कारण घर में मौजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी सहित 4 लोग झुलस गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।