Edited By swetha,Updated: 10 Nov, 2018 01:57 PM
भैया दूज के दिन घर की छत पर हवन करते समय भड़की आग से परिवार के 3 सदस्य झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां एक महिला की हालत नाजुक बनी है जिसे अमृतसर रैफर कर दिया गया।
जालंधर(राजेश): भैया दूज के दिन घर की छत पर हवन करते समय भड़की आग से परिवार के 3 सदस्य झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां एक महिला की हालत नाजुक बनी है जिसे अमृतसर रैफर कर दिया गया।
घटना हरगोबिंद नगर इलाके की है, जहां एक घर में भैया दूज के दिन हवन-यज्ञ चल रहा था कि अचानक आग पर मिट्टी के तेल का छिड़काव करने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिसने वहां परिवार की बैठी 3 महिलाओं निर्मला, रेनू, रूपा को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसी महिलाओं में से एक महिला गर्भवती बताई जा रही है। घटना के बाद थाना नं.-8 की पुलिस मामले की जांच में लगी है।