Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2018 12:14 PM
थाना कैंट की पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की 30 पेटियों समेत 2 तस्करों को पकड़ा है।
जालंधर(महेश): थाना कैंट की पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की 30 पेटियों समेत 2 तस्करों को पकड़ा है।
ए.सी.पी. कैंट दलवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि एस.एच.ओ. कैंट सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में ए.एस.आई. जसवंत सिंह द्वारा पी.ए.पी. चौक के नजदीक से उक्त आरोपियों को काबू किया गया है जोकि आईकॉन फोर्ड कार में सवार थे। पुलिस पार्टी द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें से शराब बरामद हुई जोकि अरुणाचल प्रदेश से लाई गई थी और जालंधर में बेची जानी थी।
ए.सी.पी. कैंट सिद्धू व इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह औलख ने बताया कि आरोपियों की पहचान तेेजेन्द्र सिंह उर्फ कलसी पुत्र अजीत सिंह निवासी दयोल नगर व चंद्र राय उर्फ जज्जी पुत्र हरि राम निवासी जूलोवाल आबादी, जालंधर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ थाना कैंट में केस दर्ज कर लिया गया है और माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि इस अवैध शराब के धंधे में कलसी व जच्ची के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।