Edited By Anjna,Updated: 31 May, 2018 07:37 AM
थाना-5 की पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बस्ती शेख अड्डा के पास से पकड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी विरदी कॉलोनी का राहुल और...
जालंधर (मृदुल): थाना-5 की पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बस्ती शेख अड्डा के पास से पकड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी विरदी कॉलोनी का राहुल और तेज मोहन नगर का सन्नी है। 2 दिन पहले बहइया मंडी चौक के पास लूट की वारदात हुई थी जिसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो वारदात की फुटेज सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई जिससे आरोपियों की पहचान हो पाई।
पुलिस ने उक्त आरोपियों पर ट्रैप लगाया व ए.एस.आई. अवतार सिंह की टीम ने उक्त आरोपियों को बस्ती शेख अड्डा में पकड़ लिया। जांच में यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी राहुल पर 4 केस तो दूसरे आरोपी सन्नी पर एक लूट का केस दर्ज है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिलभी बरामद हो गया है।