Edited By Vaneet,Updated: 04 Dec, 2018 07:43 PM
जालंधर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो अफीम और एक कार बरामद की है। ....
जालंधर: जालंधर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो अफीम और एक कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नवजोत सिंह माहल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने नकोदर रोड़ पर एक जांच नाका पर एक कार को रुकवाया और कार की जांच दौरान उसमें से दो किलो अफीम बरामद की। पुलिस ने कार सवार जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना लांबड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया।