Edited By Vaneet,Updated: 06 Jul, 2019 09:27 PM
थाना आदमपुर की पुलिस ने जंडू सिंघा-धोगड़ी रोड से दो नशा तस्करों को 45 ग्राम हैरोइन व 260 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।...
जालंधर(महेश): थाना आदमपुर की पुलिस ने जंडू सिंघा-धोगड़ी रोड से दो नशा तस्करों को 45 ग्राम हैरोइन व 260 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एस.आई. बलजिंदर सिंह ने बताया कि जंडू सिंघा-धोगड़ी रोड पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान 2 नशा तस्करों को 45 ग्राम हैरोइन व 260 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार और सर्बजीत साबी के रूप में हुई है। थाना आदमपुर की पुुलिस ने दोनों नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।