Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2019 09:07 AM
पंजाब मार्कीट कमेटी कर्मचारी संगठन ने पंजाब की कैप्टन सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस दौरान कर्मचारियों को साल 2016 से ग्रेड रिवाइज और 5 डी.ए. की किस्तें रिलीज न कीं तो वे कड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
जालंधरमहेश): पंजाब मार्कीट कमेटी कर्मचारी संगठन ने पंजाब की कैप्टन सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस दौरान कर्मचारियों को साल 2016 से ग्रेड रिवाइज और 5 डी.ए. की किस्तें रिलीज न कीं तो वे कड़ा संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
संगठन के पंजाब प्रधान सुरजीत सिंह जौहल ने संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक में कहा कि सरकार का तीसरा साल भी शुरू हो चुका है, लेकिन बहुत ही अफसोस की बात है कि सरकार ने कर्मचारियों को अभी तक कोई भी लाभ प्रदान करना तो दूर, उनके बनते हक उन्हें नहीं दिए हैं। उलटा कर्मचारियों पर 2400 रुपए का सालाना बोझ डाल दिया गया है। इसके अलावा सरकार द्वारा न तो कोई और भर्ती की गई है तथा न ही कच्चे कर्मचारियों को पोस्टों पर पक्का किया गया है।