Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2020 09:57 AM
बाबा अत्तर सिंह कालोनी के पास एक तेज-रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
जालंधर(महेश): बाबा अत्तर सिंह कालोनी के पास एक तेज-रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोम नाथ (60) पुत्र अमी चंद निवासी गांव खुसरोपुर के रूप में हुई है। मृतक सोम नाथ अपने साइकिल पर घर से सोफी पिंड के लिए निकला था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
हादसे वाली जगह पर गंभीर रूप से घायल पड़े हुए सोम नाथ को उसकी भतीजा कस्तूरी लाल व परिवार के अन्य लोग सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। चौकी प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मौके से फरार हुए कार सवार आरोपी के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में कस्तूरी लाल के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक सोम नाथ का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।