Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2018 10:07 AM
थाना दसूहा के गांव कुलियां सफदरपुर के एक व्यक्ति तरसेम सिंह पुत्र अवतार सिंह (32) ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिसको दसूहा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
दसूहा(झावर): थाना दसूहा के गांव कुलियां सफदरपुर के एक व्यक्ति तरसेम सिंह पुत्र अवतार सिंह (32) ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर कोई जहरीली वस्तु निगल ली जिसको दसूहा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
जांच अधिकारी ए.एस.आई. रघवीर सिंह ने बताया कि मृतक अपनी मौत से पहले अपने बयानों में कहा है कि वह अपनी पत्नी सीमा, सास वीना निवासी दगन से तंग परेशान होकर ही जहरीली वस्तु निगली है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी व सास के विरुद्ध धारा 306 आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज कर लिया है।