Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 12:07 PM
शहर के कच्चा टोबा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक रोहित पुत्र रमेश कुमार ने कर्ज के कारण जहरीली दवा पी ली। हालत खराब होने पर उसने दोस्तों को फोन कर इस बारे बताया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): शहर के कच्चा टोबा के रहने वाले 25 वर्षीय युवक रोहित पुत्र रमेश कुमार ने कर्ज के कारण जहरीली दवा पी ली। हालत खराब होने पर उसने दोस्तों को फोन कर इस बारे बताया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी सेहत में सुधार हो रहा है।
सिविल अस्पताल परिसर में रोहित के पिता रमेश व पत्नी रीतू ने बताया कि रोहित शहर में ही एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। पिछले काफी दिनों से वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पाने को लेकर परेशान था। परेशानी की हालात में वह सुबह घर से निकला था। उन्हें क्या पता था कि तनाव में आकर वह इस तरह की कोई गलती कर लेगा। उन्हें सुबह 11 बजे के करीब जैसे ही पता चला कि रोहित ने कोई जहरीली दवा निगल ली है।