होशियारपुर में 5 साल की मासूम से रेप

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2019 08:46 PM

rape with minor girl

देश-भर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला होशियारपुर का सामने आया है, जहां एक 5 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): शहर के न्यू फतेहगढ़ मुहल्ले में 5 वर्षीया मासूम बच्ची को उसके पड़ोस में ही रहते 10 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले का खुलासा होते ही वार्ड के भाजपा पार्षद मीनू सेठी के साथ आसपास के लोगों ने तत्काल ही मासूम बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचा मामले की सूचना थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दे दी। अस्पताल में पीड़ित मासूम बच्ची की मैडीकल के बाद थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने आरोपी नाबालिग बाबू पुत्र दिलीप निवासी गोपालगंज बिहार के किलाफ धारा 376 व पॉस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू  कर दी है।

घर में अकेली देख जबरन किया दुष्कर्म
न्यू फतेहगढ़ मुहल्ले में आज बुधवार सुबह से ही पीड़ित परिवार के साथ आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कल मंगलवार को मासूम बच्ची का माता-पिता काम पर निकला था वहीं दोनों ही बड़ी बहने स्कूल गई थी। दोपहर के समय पड़ोस वाले कमरे में रह रहे बिहार के ही परिवार के 10 वर्षीय बाबू बच्ची को कमरे में अकेले देख उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर घर से भाग गया। मां के घर लौटने पर मासूम बच्ची ने अपनी मां को बताया कि बाबू ने उसके साथ गलत काम किया तो परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

मासूम नहीं बल्कि काफी शातिर बदमाश है आरोपी बाबू  
मासूम बच्ची के साथ घटी शर्मनाक वारदात से गुस्साए न्यू फतेहगढ़ के रहने वाले लोगों ने नाबालिग आरोपी लड़के बाबू के परिवार को तुरंत मकान खाली कर मुहल्ले से बाहर जाने का फरमान जारी कर दिया। पार्षद मीनू सेठी के साथ मुहल्ले की महिलाएं अरादना, संतोष, रमा सूद, परमिन्द्र चौहान ने मीडिया से कहा कि वारदात के बाद नाबालिग बाबू की मां पीड़ित पक्ष को 500 रुपए दे मैडीकल करवा लेने की बात कह रही थी। यही नहीं वह यह भी कह रही थी कि दोनों की शादी ही करवा देते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबू की भले ही उम्र कम बताई जा रही है पर वह काफी शातिर बदमाश है। मुहल्ले में चोरी की वारदात की कई घटनाओं में वह शामिल रहा है। 

पुलिस मामला दर्ज कर करेगी आरोपी को काबू 
सम्पर्क करने पर थाना मॉडल टाऊन के एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर भरत मसीह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत व मैडीकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपी 10 वर्षीय नाबालिग बाबू के किलाफ धारा 376 व 8, 9 पॉस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू  कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!