Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2018 03:42 PM
अहियापुर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से एकजुट होकर नशों के खिलाफ संदेश देने के लिए गत रात एक मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां ने भी हाजिरी लगवाई। यात्रा दौरान विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों व अहियापुर के युवाओं ने...
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): अहियापुर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से एकजुट होकर नशों के खिलाफ संदेश देने के लिए गत रात एक मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान हलका विधायक संगत सिंह गिलजियां ने भी हाजिरी लगवाई। यात्रा दौरान विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों व अहियापुर के युवाओं ने बैनर/पोस्टर हाथ में लेकर नशे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे अहियापुर में किसी भी प्रकार नशा बिकने नहीं देंगे। इस दौरान नशों के दुष्प्रभावों बारे विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि सरकार की नशे को खत्म करने की मुहिम आमजन के सहयोग के बिना सफल नहीं हो पाएगी। नशा इस समय राज्य की सबसे गंभीर समस्या है। समाज को नशे के खिलाफ शुरू लड़ाई में अपना योगदान अवश्य डालना पड़ेगा। इस मौके पर रूपलाल, गुरमुख सिंह नामधारी, जोगिन्दर सिंह फौजी कलोनी, राजू जसरा, अरुण पुरी, रमेश शर्मा, अतर सिंह पपला, मन्ना मेहरा, भूपिंदर कलसी, सतविंदर सिंह, सनी कलसी, मास्टर मलकीत सिंह, मन्नु पलटा, पिं्रस नामधारी, तन्नु मेहरा, परमजीत सिंह बाबू भी मौजूद थे।