Edited By swetha,Updated: 16 Dec, 2018 12:00 PM
थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण की साजिश में शामिल एक महिला को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर भरत मसीह लद्धड़ ने बताया कि 8 अक्तूबर 2011 को नगर के मोहल्ला महाराजा रणजीत सिंह...
होशियारपुर(अश्विनी): थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण की साजिश में शामिल एक महिला को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए थाना मॉडल टाऊन के प्रभारी इंस्पैक्टर भरत मसीह लद्धड़ ने बताया कि 8 अक्तूबर 2011 को नगर के मोहल्ला महाराजा रणजीत सिंह नगर की एक अव्यस्क लड़की का अपहरण फुल्लवरिया थाना महुआ जिला वैशाली बिहार के एक युवक मुकेश पासवान पुत्र रतन पासवान ने किया था।
उन्होंने बताया कि अपहरण की इस घटना की साजिश रचने में मुकेश का मामा बालदेव पासवान व मामी सीता देवी भी शामिल थे। थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने ए.एस.आई. नानक सिंह के नेतृत्व में बिहार के फुल्लवरिया से सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। बिहार की अदालत में पेश करने के पश्चात गिरफ्तार आरोपी महिला को यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला के पति व मुकेश पासवान की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।