Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 May, 2018 12:17 PM
टांडा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
टांडा उड़मुड़(पंडित): टांडा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना मुखी इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि टांडा पुलिस की टीम ने गांव टाहली में लड़ाई-झगड़े के मामले में वांछित आरोपी नावल लाल पुत्र चानन राम व सतनाम सिंह पुत्र केवल निवासी टाहली को गिरफ्तार किया है। इसी तरह अहियापुर में अपने 2 साथियों के साथ मिल कर अच्छर लाल पुत्र केवल चंद के घर में चोरी करने वाले आरोपी बलवंत काका पुत्र महिंद्र सिंह निवासी अहियापुर को गिरफ्तार किया गया है। चोरी के एक अन्य मामले में वांछित आरोपी अजय कुमार भीखू पुत्र भगवान सिंह निवासी तलवंडी सल्लां को हैड कांस्टेबल रंजीत सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं लित्तरां निवासी अरविंदर कौर के पति दलजीत सिंह का अपहरण करने के आरोप में नामजद आरोपी परमजीत सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह को ए.एस.आई. गुरबचन सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है।