Edited By swetha,Updated: 26 May, 2019 02:08 PM
वीडियो में इंसाफ की गुहार लगा रही यह महिला पूजा है,जिसके पति पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से इस लिए जानलेवा हमला किया गया क्योंकि उसने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के हक में गवाही दी थी। उसी की गवाही के कारण आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
होशियारपुरः वीडियो में इंसाफ की गुहार लगा रही यह महिला पूजा है,जिसके पति पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से इस लिए जानलेवा हमला किया गया क्योंकि उसने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के हक में गवाही दी थी। उसी की गवाही के कारण आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
गुस्से में आए आरोपी के भाई और उसके साथियों की तरफ से पूजा के पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। महिला ने पुलिस से उसके पति के जान बचाने की गुहार लगाई है। वहीं जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह का कहना है की पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके दोषियों की तलाश शुरू कर दी गई है।