Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2018 09:54 AM
पंजाब में लगातार 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से लोग बेहाल हैं। इसी कारण एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई।
होशियारपुर(अमरेंद्र):पंजाब में लगातार 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से लोग बेहाल हैं। इसी कारण एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार होशियारपुर के ऊना रोड पर बस्सी मुस्तफा गांव के पास भारी बारिश के दौरान बेकाबू मिनी बस के पलटने से 2 दर्जन यात्री घायल। बस मैली से होशियारपुर आ रही थी। सभी यात्रियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सुबह 9 बजे की है।