Edited By Mohit,Updated: 14 May, 2019 06:39 PM
थाना चब्बेवाल के अधीन आते ऊना रोड पर स्थित एक ईंट भट्टा पर निजी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 55 वर्षीय मजदूर राजवीर पुत्र रामा घायल हो गया। घायल राजवीर को परिवार के लोगों के साथ साथी मजदूर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना चब्बेवाल के अधीन आते ऊना रोड पर स्थित एक ईंट भट्टा पर निजी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 55 वर्षीय मजदूर राजवीर पुत्र रामा घायल हो गया। घायल राजवीर को परिवार के लोगों के साथ साथी मजदूर इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।
सिविल अस्पताल में घायल राजवीर के साथ उसकी बेटी गीता व अन्य मजदूरों ने मीडिया को बताया कि किसी मामूली बात को लेकर ईंट भट्ठा पर विवाद हो जाने से हुई मारपीट में राजवीर के सिर में गंभीर चोटें आई है। इस संबंधी सूचना थाना चब्बेवाल पुलिस को भी दे दी गई है।