Edited By Mohit,Updated: 21 Jul, 2019 05:00 PM
गांव सलेमपुर में गत दिवस एक खस्ताहालत घर की छत्त गिरने से बजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुई महिला की पहचान बिमल कौर पत्नी सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
टांडा उड़मुड़ (पंडित): गांव सलेमपुर में गत दिवस एक खस्ताहालत घर की छत्त गिरने से बजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुई महिला की पहचान बिमल कौर पत्नी सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। बिमल कौर घर में अकेली रहती थी और उसका बेटा विदेश में रहता है। गांव वासियो को देर शाम इस हादसे का पता चलने पर मलबे से लाश को निकाला गया। आज सुबह गांव निवासियों ने महिला का अंतिम संस्कार किया है।