Edited By swetha,Updated: 06 Jun, 2018 12:34 PM
गांव गुराला से संबंधित व्यक्ति को जर्मनी में सैटल करवाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी करने वाले आप्रवासी भारतीय के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुए संता सिंह पुत्र वरियाम सिंह के बयान के आधार पर बंसी लाल...
टांडा-उड़मुड़ (पंडित): गांव गुराला से संबंधित व्यक्ति को जर्मनी में सैटल करवाने का झांसा देकर 8 लाख की ठगी करने वाले आप्रवासी भारतीय के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुए संता सिंह पुत्र वरियाम सिंह के बयान के आधार पर बंसी लाल निवासी कालूवास (कपूरथला) के खिलाफ दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में संता सिंह ने बताया कि उसने छुट्टी पर आए उक्त आरोपी के झांसे में आकर अपने बेटे सतपाल सिंह को जर्मनी में पक्का सैटल करवाने के लिए 8 लाख दिए, परन्तु उसने न तो बाद में उसे पक्का करवाया व न ही अभी तक उसकी रकम वापस की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।