नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2026 03:27 PM

drugs pills recover

टांडा पुलिस की टीम ने गांव सहबाजपुर के मोड़ नजदीक एक व्यक्ति को नशीली 85 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।

टांडा उड़मुड़ (पंडित): टांडा पुलिस की टीम ने गांव सहबाजपुर के मोड़ नजदीक एक व्यक्ति को नशीली 85 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. टांडा अमरजीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुक्खा पुत्र आतु निवासी चंडीगढ़ कालोनी टांडा के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!