Edited By bharti,Updated: 19 Nov, 2018 01:50 PM
जिला होशियारपुर में जालंधर-पठानकोट हाइवे पर चौलांग के पास तथा दसूहा कस्बा के निकट पुलों की खस्ता...
होशियारपुर (अश्विनी): जिला होशियारपुर में जालंधर-पठानकोट हाइवे पर चौलांग के पास तथा दसूहा कस्बा के निकट पुलों की खस्ता हालत के चलते इस हाइवे पर अक्सर दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। सर्दी के मौसम में धुंध के चलते यह खतरा और भी बढ़ जाता है।
200 से ज्यादा स्थानों पर है गड्ढे
एक सर्वे के अनुसार जालंधर-पठानकोट हाइवे पर होशियारपुर जिला के अधीन पड़ते क्षेत्र में 200 से ज्यादा स्थानों पर गड्ढे हैं।
विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की जा रही है जांच: प्रवीण कंडा
विजिलैंस ब्यूरो होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीण कंडा के अनुसार अथारिटी के अधिकारी रख-रखाव के मामले में ज्यादा गंभीर नजर नहीं आते। चौलांग के पास पुल की खस्ताहाल रेलिंग व कस्बा दसूहा के पास एक अन्य पुल के किनारे गड्ढों के चलते भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसकी जांच तेजी से जारी है। यह बात खंगाली जा रही है कि इस हाइवे पर कितना टोल टैक्स प्राप्त हुआ व रख-रखाव पर कितना खर्च किया गया।
इसी तरह जालंधर-होशियारपुर-धर्मशाला नैशनल हाइवे पर होशियारपुर नगर के आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या में गड्ढे पड़े हुए हैं। सैंट्रल वक्र्स निर्माण मंडल के कार्यकारी अभियंता राजेन्द्र कुमार के अनुसार उन्हें भरने व मुरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है।
नगर निगम ने मुरम्मत कार्यों के लिए रखे 24 लाख रुपए: शिव सूद
इसी बीच नगर निगम ने सड़कों पर पड़े गड्ढों की मुरम्मत के लिए 24 लाख रुपए की राशि के टैंडर लगाए हैं। मेयर शिव सूद के अनुसार मुरम्मत का कार्य सर्दी बीत जाने के बाद फरवरी में शुरू किया जाएगा।