Edited By Anjna,Updated: 22 Feb, 2019 09:02 AM
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 66 वर्षीय पूर्व फौजी हरभजन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव वीरमपुर जिला जालंधर की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 66 वर्षीय पूर्व फौजी हरभजन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गांव वीरमपुर जिला जालंधर की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसके गांव से आए परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
गौरतलब है कि बस स्टैंड पर घायलावस्था में मिले हरभजन सिंह को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस उसकी जेब में से बरामद कागजात देख जब वीरमपुर गांव पहुंची तो गांव के लोगों ने बताया कि हरभजन सिंह पहले फौज में था। नौकरी छोडऩे के बाद वह काफी समय से गांव नहीं लौटा था।