कांग्रेस का राष्ट्र और सिख विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: तीक्षण सूद

Edited By swetha,Updated: 18 Dec, 2018 12:07 PM

congress s nation and anti sikh face expose teeking sood

जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान बांसल व आनंदवीर सिंह उपस्थित हुए

होशियारपुर(जैन): जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष विजय पठानिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, मेयर शिव सूद के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान बांसल व आनंदवीर सिंह उपस्थित हुए। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों संबंधी विचार-विमर्श किया गया।

तीक्षण सूद ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है इसलिए देरी से ही सही लेकिन सिख नस्लकुशी मामले में आरोपी सज्जन सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर पीड़ित परिवारों का इंसाफ मिला है। भाजपा उसका स्वागत करती है। 

इसी प्रकार राफेल डील मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करके भाजपा पर कीचड़ उछालने वाली कांग्रेस अब बेनकाब हो चुकी है। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। सूद ने बताया कि राफेल मामले में भाजपा जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर को 18 दिसम्बर को सुबह 10 बजे देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देगी।

इसके बाद 19 दिसम्बर को होशियारपुर से भाजपा कार्यकत्र्ता लुधियाना में कांग्रेस कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता ने देश का विश्वभर में नाम खराब कर दिया जिसे देश की जनता कभी माफ नही करेगी। मेयर शिव सूद ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकत्र्ता अभी से कमर कस लें। 

इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, वरिष्ठ नेता ज्ञान बांसल, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, अश्विनी गैंद, अजय चोपड़ा, संतोख, भारत भूषण वर्मा, हरदयाल भट्टी, मीनू सेठी, रणजीत राणा, राकेश सैनी मिंटा, डा. परवीन, विनय गुप्ता उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!