बस पलटने से 14 सवारियां गंभीर घायल, 4 की हालत नाजुक

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2019 12:12 PM

bus accident

मुकेरियां-गुरदासपुर रोड पर आज दोपहर बस पलटने से उसमें बैठी सवारियों में से 14 गंभीर घायल हो गईं, जिनमें 4 की हालत नाजुक है। इस बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब रोहतक कम्पनी की एक बस (नं.-पी.बी.2 बी.आर.-9145) गुरदासपुर से...

मुकेरियां(बलबीर): मुकेरियां-गुरदासपुर रोड पर आज दोपहर बस पलटने से उसमें बैठी सवारियों में से 14 गंभीर घायल हो गईं, जिनमें 4 की हालत नाजुक है। इस बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब रोहतक कम्पनी की एक बस (नं.-पी.बी.2 बी.आर.-9145) गुरदासपुर से मुकेरियां की तरफ आ रही थी।

जब यह बस मुकेरियां से कुछ दूरी पहले आर.सी. रिजार्ट के सामने पहुंची तो बस ड्राइवर से बेकाबू हो गई और बारिश पडऩे से सड़क के किनारे से फिसलती हुई बुरी तरह से पलट गई तथा उसमें बैठी कुल 25-26 सवारियों में 14 गंभीर घायल हो गईं। इसके उपरांत इन सभी घायल सवारियों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां लाया गया। घायलों की पहचान सुनीता देवी (40) पत्नी अशोक कुमार निवासी दसूहा, अशोक कुमार (50) पुत्र ज्ञान चंद निवासी दसूहा, दिव्या (20) पुत्री दिवाकर निवासी देवी कालोनी मुकेरियां, पूजा (28) पुत्री मदन लाल निवासी नया भंगाला, अनीता देवी (28) पत्नी रोहित कुमार निवासी मुकेरियां, बेबी (45) पत्नी खादम मसीह निवासी दगन, जीवन कुमार (18) पुत्र भुल्ला राम निवासी दगन, कमलेश (52) पत्नी लेख राज निवासी नंगल भूर, केवल सिंह (61) पुत्र चरण सिंह विनासी दत्ता, रानी देवी (35) पत्नी देसराज निवासी जट्टां दा तलवाड़ा (नंगल भूर), हरदित्त (1) पुत्र नरेश कुमार निवासी अमृतसर, अमनदीप कौर (30) पत्नी गुरविन्द्र सिंह निवासी जालंधर, सुखविन्द्र सिंह (48) पुत्र सुच्चा सिंह, दीपक (18) पुत्र रूप लाल निवासी बड़िंग़ के रूप में हुई। इन सभी घायलों को अस्पताल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा दे दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!