Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 01:05 PM
पंजाब के भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन 5 जून को अपनी साइकिल यात्रा से किए। बेशक यह गुफा आम लोगों के
गढ़शंकर (शोरी): पंजाब के भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन 5 जून को अपनी साइकिल यात्रा से किए। बेशक यह गुफा आम लोगों के लिए 29 जून से खुल रही है पर हर वर्ष राजेन्द्र गुप्ता यहां तक अपने साइकिल से पहुंच कर पहले दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर लेते हैं।
बालटाल से गुफा तक वह सरकारी हैलीकाप्टर द्वारा जायजा लेने जाने वाली टीम संग सफर करते हैं। राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह उनकी 14वीं यात्रा थी। वह अब तक 112 बार माता वैष्णो देवी के दर्शन भटिंडा से साइकिल द्वारा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा की वापसी पर 6 जून को जम्मू-कश्मीर के लोअर मुंडा टोल प्लाजा के नजदीक स्टेट पुलिस के कुछ सिपाहियों ने उसे रोका व उससे 1 हजार रुपए छीन कर वहां से भाग जाने को कहा। गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि इस बात की पड़ताल कर आरोपियों को सजा दी जाए ताकि श्रद्धालु यात्रा दौरान लूट का शिकार न हों।