पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2019 10:35 AM

accident

थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते शास्त्री नगर के साथ लगते भंगी चो लिंक रोड पर वीरवार दोपहर पिकअप की चपेट में आने से किला वरुण गांव के रहने वाले व घर में इकलौता कमाने वाला 35 वर्षीय बाइक सवार युवक दविन्द्र सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

होशियारपुर(अमरेन्द्र): थाना मॉडल टाऊन के अधीन आते शास्त्री नगर के साथ लगते भंगी चो लिंक रोड पर वीरवार दोपहर पिकअप की चपेट में आने से किला वरुण गांव के रहने वाले व घर में इकलौता कमाने वाला 35 वर्षीय बाइक सवार युवक दविन्द्र सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे तत्काल ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक दविन्द्र सिंह का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था। इस बीच सूचना मिलते ही ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

घर का इकलौता चिराग था दविन्द्र सिंह
सिविल अस्पताल परिसर में मृतक दविन्द्र सिंह के दोस्त व परिजनों ने बताया कि दविन्द्र के पिता सर्बजीत सिंह की मौत काफी पहले हो जाने की वजह से घर का इकलौता दविन्द्र सिंह बुटीक पर कपड़ा सिलने का काम करता था। आज वह अपनी बाइक से किसी काम से लाजवंती नगर की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान उसकी बाइक आगे जा रही पिकअप के पीछे जोर से टकरा गई। परिजनों के अनुसार मृतक दविन्द्र सिंह की शादी करीब 8 साल पहले नीना के साथ हुई थी लेकिन संतान सुख नहीं मिला। घर में इकलौता कमाने वाला दविन्द्र सिंह अपने पीछे पत्नी नीना व बूढ़ी मां बिम्बो को रोते-बिलखते छोड़ गया है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
मौके पर उपस्थित जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप वैन के मालिक व मृतक के परिजन के साथ बातचीत चल रही है। इस मामले में पुलिस अगली कार्रवाई मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर ही करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!