ड्यूटी से घर लौट रहे 2 युवकों के साथ बड़ा हादसा, 1 की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2024 04:47 PM

accident 1 died

बीबीएमबी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हाजीपुर (जोशी): तलवाड़ा पुलिस थाना के अंतर्गत आते भोल गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरे के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार रमन कुमार पुत्र प्रशोतम लाल विशाल निवासी गांव स्थााना हिमाचल प्रदेश और विशाल पुत्र देवराज निवासी गांव जगीरां हिमाचल प्रदेश जो अपनी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से घर लौट रहे थे कि गांव भोल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौत जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे बी.बी.एम.बी. में भर्ती कराया गया। वहीं तलवाड़ा पुलिस ने शव और ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया और शव को तलवाड़ा के बीबीएमबी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!