Edited By Tania pathak,Updated: 21 Sep, 2020 07:25 PM
सिविल सर्जन अनुसार फ्लू जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के 939 नये सैंपल लिए गए...
होशियारपुर (घुमन): सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने जानकारी देते बताया कि आज प्राप्त हुई 773 सैंपलों की रिपोर्ट में 91 पॉजिटिव केस नए आए हैं, जिस के साथ कुल मरीजों की संख्या 3708 हो गई है। पॉजिटिव आए मरीज़ों में होशियारपुर शहर के साथ 39 केस संबंधी हैं, जबकि 52 केस दूसरी सेहत संस्थाओं से संबंधी हैं। इसके अलावा 4 मौतों की पुष्टि हुई है।
सिविल सर्जन अनुसार फ्लू जैसे संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों के 939 नये सैंपल लिए गए। जिले में कोविड -19 के कुल सैंपलों की संख्या 87,810 हो गई है और लैब से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार 82,787 सैंपल नेगेटिव, जबकि 1681 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है और 121 सैंपल इनवैलिड हैं। इसके अलावा एक्टिव मामलों की संख्या 981 है और 2609 मरीज ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं।