Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2019 09:23 AM
यूक्रेन में फंसे 8 भारतीय नौजवान विदेश मंत्रालय के दखल से वापस अपने वतन लौट आए हैं। अपने वतन भारत लौटे इन युवकों के नाम विकास पठानिया (चब्बेवाल), बाजवा (हरियाणा), कशमीर सिंह (शाहकोट), रछपाल (जालन्धर), मलकियत (चोहलियां), कारज सिंह (फिरोजपुर), गुरमीत...
तलवाड़ा (डी.सी., अनुराधा): यूक्रेन में फंसे 8 भारतीय नौजवान विदेश मंत्रालय के दखल से वापस अपने वतन लौट आए हैं। अपने वतन भारत लौटे इन युवकों के नाम विकास पठानिया (चब्बेवाल), बाजवा (हरियाणा), कशमीर सिंह (शाहकोट), रछपाल (जालन्धर), मलकियत (चोहलियां), कारज सिंह (फिरोजपुर), गुरमीत (हरियाणा) और सुखविंद्र (कपूरथला) है।
भारत लौटे इन युवाओं को नया जीवन देने में स्वच्छ भारत अभियान के जिला भाजपा संयोजक शिवम शर्मा के प्रयास वास्तव में काम आए हैं। शिवम ने बताया कि ये नौजवान यूक्रेन में लागर युरा विची कैम्प लिवोव सिटी इमीग्रेशन जेल डिपोट सैंटर में फंसे हुए थे। इनके संबंध में मुझे जानकारी मेरे मित्र रिक्की पठानिया ने दी थी। इस उपरांत मैंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से समस्या पर बातचीत कर उनसे सहायता की गुहार लगाई थी।