Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2019 09:38 AM
गांव संसारपुर में आज दसूहा-कमाही देवी ङ्क्षलक मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया जिसके फलस्वरूप मोटरसाइकिल सवार दोनों नौजवान अशोक कुमार पुत्र बलदेव सिंह व मनजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
दसूहा(झावर): गांव संसारपुर में आज दसूहा-कमाही देवी ङ्क्षलक मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया जिसके फलस्वरूप मोटरसाइकिल सवार दोनों नौजवान अशोक कुमार पुत्र बलदेव सिंह व मनजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति सरवन सिंह दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जालंधर रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों मृतक गांव संसारपुर के निवासी हैं।