Edited By swetha,Updated: 26 May, 2018 11:13 AM
शहर में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 1 महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दर्शन सिंह पुत्र हरजाप सिंह निवासी पिपलावालां ने बताया कि वह अपनी बाइक से आ रहा था। रामगढिय़ां चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार...
होशियारपुर (अमरेन्द्र): शहर में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 1 महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दर्शन सिंह पुत्र हरजाप सिंह निवासी पिपलावालां ने बताया कि वह अपनी बाइक से आ रहा था। रामगढिय़ां चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
इसी तरह फगवाड़ा रोड पर पुरहीरां में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पति खमान सिंह व सरोज निवासी पुरहीरां घायल हो गए। लोगों ने दोनों को तत्काल ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार सरोज के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि उसके पति खमान सिंह की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।