Edited By swetha,Updated: 18 May, 2019 09:23 AM
थाना सदर के अधीन आते ऊना रोड पर कल वीरवार देर रात बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर में नारुनंगल गांव के रहने वाले बाइक सवार कुलविन्द्र सिंह (19) पुत्र राजेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में देर रात मौत हो गई।
होशियारपुर (अमरेन्द्र): थाना सदर के अधीन आते ऊना रोड पर कल वीरवार देर रात बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर में नारुनंगल गांव के रहने वाले बाइक सवार कुलविन्द्र सिंह (19) पुत्र राजेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में देर रात मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य पंडोरी बाबा दास गांव के रहने वाले गुरजीत सिंह व जोरावर सिंह, आलोवाल गांव के सागर व नारु नंगल गांव के रवि भाटिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृत कुलविन्द्र सिंह घर का इकलौता चिराग था। शुक्रवार दोपहर मृतक कुलविन्द्र सिंह के परिजनों के बयान पर थाना सदर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 304 ए के साथ 337 व 338 के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता के साथ करता था मिस्त्री का काम
सिविल अस्पताल परिसर में मृतक कुलविन्द्र सिंह के परिजनों ने बताया कि कुलविन्द्र बचपन से ही पढऩे में काफी होशियार था लेकिन घर के आॢथक हालात ठीक नहीं होने के कारण 11वीं की पढ़ाई करने के बाद पिता के साथ मिस्त्री का काम सीख रहा था। वीरवार को वह अपने दोस्त रवि के साथ धार्मिक स्थान जाने के लिए निकला था कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव किया परिजनों के हवाले : अरोड़ा
थाना सदर के एस.एच.ओ. राजेश अरोड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नारु नंगल गांव के कुलविन्द्र सिंह अपने दोस्त रवि भाटिया के साथ हिमाचल प्रदेश स्थित धार्मिक स्थल पीर निगाहे अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में जहानखेला गांव के आगे सामने से आ रहे बाइक के साथ जोरदार टक्कर में जहां कुलविन्द्र सिंह की मौत हो गई, वहीं 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरावर सिंह का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, वहीं बाकी तीनों अन्य घायलों को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने कुलविन्द्र सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया है।