Edited By swetha,Updated: 13 Oct, 2018 04:51 PM
राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर साहिब गुरुद्वारे के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार माइकलवीर सिंह (20) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी रेलवे कालोनी मुकेरियां अपने एक दोस्त अभिन्न कुमार...
मुकेरियां(बलबीर): राष्ट्रीय राजमार्ग पर टक्कर साहिब गुरुद्वारे के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार माइकलवीर सिंह (20) पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी रेलवे कालोनी मुकेरियां अपने एक दोस्त अभिन्न कुमार पुत्र सुदेश शर्मा निवासी सलारिया खुर्द मोटरसाइकिल पर किसी कार्य हेतु होशियारपुर गया था।
वापस आते हुए किसी वाहन ने अचानक उन्हें टक्कर मार दी। इसके उपरांत इन दोनों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पहुंचने से पहले ही माइकल वीर सिंह की मौत हो गई जबकि अभिन्न कुमार की नाजुक हालत देखते हुए उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।