Edited By swetha,Updated: 09 May, 2018 11:51 AM
कस्बा नया भंगाला के समीप गत रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार तरसेम पुत्र धर्मवीर गांव सल्लोवाल, जोकि दानामंडी भंगाला में मुनीम था।
मुकेरियां(बलबीर): कस्बा नया भंगाला के समीप गत रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार तरसेम पुत्र धर्मवीर गांव सल्लोवाल, जोकि दानामंडी भंगाला में मुनीम था।
वह रात को अपने काम से फारिग होकर वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह रंगा मोड़ भंगाला के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया।
उसे 108 एम्बुलैंस द्वारा सरकारी अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। केस दर्ज करने उपरांत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।