Edited By swetha,Updated: 17 Jun, 2018 02:25 PM
विभिन्न परिस्थितियों में जहरीली वस्तु निगलने से एक युवक की मृत्यु व एक महिला की हालत नाजुक होने का मामला प्रकाश में आया है।
मुकेरियां (भंगाला)(बलबीर): विभिन्न परिस्थितियों में जहरीली वस्तु निगलने से एक युवक की मृत्यु व एक महिला की हालत नाजुक होने का मामला प्रकाश में आया है।
इस बारे जानकारी देते हुए मृतक अजय कुमार (28) पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव सल्लोवाल के परिजनों ने बताया कि उनका लड़का काफी देर से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और इसकी दवाई ले रहा है। गत रात्रि उसने अंधेरे में गलती से कोई विषैली वस्तु निगल ली। इसके उपरांत उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मुकेरियां लाया गया। यहां डाक्टरों के काफी कोशिश करने के बावजूद वह दम तोड़ गया।
इसी तरह बलजीत कौर पत्नी नवीन कुमार निवासी साहिब दा पिंड ने घर में हुए मामूली झगड़े के कारण कोई विशैली वस्तु निगल ली। कुछ देर बाद जब हालत नाजुक होने लगी तो घर वाले उसे सरकारी अस्पताल मुकेरियां लेकर आए। यहां एमरजैंसी ड्यूटी कर रहे डा. सतवीर सिंह ने उन्हें सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।