Edited By Anjna,Updated: 27 May, 2018 09:06 AM
4 जून से शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हैली टैक्सी का किराया तय करने के लिए इन दिनों मंथन चल रहा है।
जालंधर (सलवान): 4 जून से शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। हैली टैक्सी का किराया तय करने के लिए इन दिनों मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार रुपए किराया तय होगा। जुब्बड़ हट्टी हवाई अड्डे से हैली टैक्सी चलेगी। एक ही दिन में शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ान भरी जाएगी। हैली टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने होटल मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में हैली टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश में पहले चरण में शुरू की जाने वाली इस हैली टैक्सी के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस सेवा के चलते प्रभावित न हों, इसके लिए फैसला लिया गया है कि हैली टैक्सी की उड़ान के दिन या उड़ान के समय के दौरान मुख्यमंत्री का ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं किया जाएगा जहां जाने के लिए मुख्यमंत्री को हैलीकॉप्टर की जरूरत पड़े।