Edited By swetha,Updated: 14 Jul, 2018 04:10 PM
खेतों में काम करते समय एक नौजवान को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे कम्युनिटी हैल्थ सैंटर कलानौर में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।
गुरदासपुर (विनोद): खेतों में काम करते समय एक नौजवान को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे कम्युनिटी हैल्थ सैंटर कलानौर में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया।
मगर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक पतरस मसीह (22) निवासी अबदाल के चाचा यूनिस मसीह ने बताया कि पतरस मसीह खेतों में काम करने हेतु गया था कि इस दौरान उसको खेतों के पास से गुजरती बिजली की तारों से करंट लग गया। जिस कारण वह झुलस गया तथा हालत गंभीर होने के चलते उसे कम्युनिटी हैल्थ सैंटर में दाखिल करवाया गया। यहां इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई।