Edited By Vaneet,Updated: 01 Jun, 2019 07:43 PM
सी.आई.ए स्टाफ ने एक महिला को 20 ग्राम हैराईन तथा 3 लाख 10 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। ....
गुरदासपुर(विनोद): सी.आई.ए स्टाफ ने एक महिला को 20 ग्राम हेरोइन तथा 3 लाख 10 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
सी.आई.ए स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि एस.एस.पी गुरदासपुर स्र्वणदीप सिंह के निर्देशों पर वह ए.एस.आई जगतार सिंह सहित महिला पुलिस व पुलिस जवानों सहित गश्त करते हुए गांव पनियाड़ से कुछ पीछे थे कि सरकारी गाड़ी देखकर महिला ने हाथ में पकड़ा प्लास्टिक का लिफाफा गिरा दिया। पुलिस कर्मचारियों ने प्लास्टिक का लिफाफा महिला द्वारा गिराते देख लिया और पुलिस ने महिला को पकड़ कर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सोमा उर्फ बिल्ली पत्नी दर्शन लाल निवासी पनियाड़ बताया। मौके पर ए.एस.आई जगतार सिंह व ए.एस.आई प्रदीप कुमार ने जब फैंके लिफाफे की जांच की तो उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जब उसके घर जाकर जांच की गई तो घर से 3 लाख 10 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्रग मनी आरोपी महिला ने लोगों से अडवांस पैसे लेकर हेरोइन देने के बदले में घर पर रखी थी। पुलिस ने महिला के विरुद्ध एन.डी.पी.एस एक्ट तहत दीनानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया।