चोरों का आतंक, धार्मिक स्थलों को बनाया निशाना

Edited By Kalash,Updated: 10 Sep, 2024 01:26 PM

thieves targeted religious places

विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरागला और कई गांवों में चोरों द्वारा गत रात गुरुद्वारा साहिब सहित एक दरगाह की गोलकों को निशाना बनाने समाचार प्राप्त हुआ है।

दोरागला/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरागला और कई गांवों में चोरों द्वारा गत रात गुरुद्वारा साहिब सहित एक दरगाह की गोलकों को निशाना बनाने समाचार प्राप्त हुआ है।  

जानकारी देते हुए गांव वासी गुरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, सतनाम सिंह, जोबन सिंह, बिक्रमजीत सिंह, कुलविंदर सिंह आदि ने बताया कि चोरों द्वारा गांव जडंऐ और खुशीपुर के गुरुद्वारा साहिब की गोलक को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव जडंऐ में गोलक से 15 हजार रुपये के करीब नकदी चोरी कर ली। इसी तरह पास के गांव मद्देपुर में पीर बाबा की दरगाह की गोलक को निशाना बना हजारों की नकदी चोरी कर ली पर वह इसी गांव के गुरुद्वारा साहिब की गोलक तोड़ने में असफल रहे।     

dinanagar, theft in religious place

इलाका निवासियों ने बताया कि आए दिन चोरी की बढ़ रही घटनाओं के कारण इलाके में चोरों की दहशत पाई जा रही है। दूसरी ओर दोरागला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!