Edited By swetha,Updated: 26 Jun, 2018 12:46 PM
सिविल अस्पताल में स्थित सस्ती रसोई में सोमवार की दोपहर को अचानक घरेलू गैस सिलैंडर से भड़की आग की चपेट में आकर 55 वर्षीय रसोइया बुरी तरह से झुलस गया। यह घटना सिलैंडर के लीकेज होने से घटित हुई बताई गई है।
पठानकोट(शारदा, आदित्य): सिविल अस्पताल में स्थित सस्ती रसोई में सोमवार की दोपहर को अचानक घरेलू गैस सिलैंडर से भड़की आग की चपेट में आकर 55 वर्षीय रसोइया बुरी तरह से झुलस गया। यह घटना सिलैंडर के लीकेज होने से घटित हुई बताई गई है।
इससे पहले कि कोई बड़ी घटना घटित होती मौके पर अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया और आग की चपेट में आए रसोइए को तुरन्त अस्पताल की एमरजैंसी में भर्ती करवाया। पीड़ित की पहचान किशन चंद निवासी मोहल्ला आनंदपुर कुलियां के रूप में हुई है। किशन चंद ने बताया कि सिविल अस्पताल स्थित सस्ती रसोई में वह खाना तैयार कर रहा था कि घरेलू गैस सिलैंडर में आग भड़क गई। भड़की आग उसके कपड़ों ने पकड़ ली। इससे पहले कि बड़ा हादसा घटता उसके सहयोगियों ने तुरन्त आग पर काबू पाया। अस्पताल के डाक्टर अनुसार पीड़ित की 2 टांगें, 2 बाजू झुलसे हैं परन्तु वह खतरे से बाहर है।