Edited By swetha,Updated: 24 Jan, 2020 10:28 AM
गुरदासपुर इलाके में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चले जाने के कारण इस सर्दी के मौसम में आज प्रात: कोहरा दिखाई दिया तथा सर्दी भी बहुत अधिक महसूस हुई।
गुरदासपुर(विनोद):गुरदासपुर इलाके में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे चले जाने के कारण इस सर्दी के मौसम में आज प्रात: कोहरा दिखाई दिया तथा सर्दी भी बहुत अधिक महसूस हुई।
सुबह जब लोग सैर आदि के लिए निकले तो खेतों विशेषकर जहां पर गंदगी के ढेर लगे थे या पराली आदि पड़ी थी, वहां ओस की सफेद चादर बिछी दिखाई दी। इस सीजन में कोहरा पहली बार दिखाई देने से लोग हैरान भी हुए क्योंकि बीते दिनों सर्दी का प्रकोप बहुत अधिक रहने के बावजूद रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे नहीं गया था। गत रात यह तापमान शून्य डिग्री से नीचे जाने के कारण यह कोहरा जमा दिखाई दिया। इस कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को जोरदार सर्दी का सामना करना पड़ा।
क्या है कोहरा
जब रात को तापमान शून्य से नीचे चला जाता है तो पानी जमना शुरू हो जाता है। ऐसी चीजें जिन्हें जमीन से गर्मी न मिल रही हो, पर पड़ी ओस की बूंदें, तापमान शून्य डिग्री से नीचे जाने पर जम जाती हैं तो उसे कोहरा कहते हैं।