Edited By swetha,Updated: 06 Aug, 2019 11:52 AM
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 तथा 35-ए को खत्म करने पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया ने कहा कि मोदी सरकार ने ये ऐतिहासिक फैसला लेकर लोगों का दिल जीता लिया है।
पठानकोट(आदित्य): जम्मू-कश्मीर में धारा 370 तथा 35-ए को खत्म करने पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया ने कहा कि मोदी सरकार ने ये ऐतिहासिक फैसला लेकर लोगों का दिल जीता लिया है।
इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। सलारिया ने कहा कि भाजपा सरकार के इस फैसले से यह प्रमाणित हो गया है कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति करने की जगह देश तथा देश की जनता के हित में कार्य करने में विश्वास रखती है।मोदी सरकार द्वारा लिया गया फैसला ऐतिहासिक है तथा उनके द्वारा किए गए कार्य इतिहास के सुनहरे अक्षरों पर लिखे जाएंगे।