Edited By swetha,Updated: 26 Jun, 2018 12:29 PM
फिरोजपुर डिवीजन की ओर से रेल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने हेतु 18 से 24 जून तक शुरू किए साप्ताहिक स्पैशल चैकिंग अभियान के तहत नैरोगेज सैक्शन पर अभियान चलाने के बाद कुल 62 यात्रियों को बिना टिकट सफर करने की एवज में उनसे 16 हजार 40...
पठानकोट(आदित्य): फिरोजपुर डिवीजन की ओर से रेल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसने हेतु 18 से 24 जून तक शुरू किए साप्ताहिक स्पैशल चैकिंग अभियान के तहत नैरोगेज सैक्शन पर अभियान चलाने के बाद कुल 62 यात्रियों को बिना टिकट सफर करने की एवज में उनसे 16 हजार 40 रुपए जुर्माना वसूला गया।
इसी कड़ी में नैरोगेज सैक्शन पर अभियान चलाने के बाद अब पठानकोट से अमृतसर, जालंधर व जम्मूतवी रूट सैक्शन पर स्पैशल अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। यह जानकारी फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डी.सी.एम. हरिमोहन ने दी। उन्होंने बताया कि 18 से 24 जून तक नैरोगेज सैक्शन पर टिकट सफर करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में जम्मूतवी, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पठानकोट से टी.टी.ई. की स्पैशल टीम गठित की गई।