महिला से स्नैचिंग के आरोप, पति-पत्नी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 12 Aug, 2026 05:23 PM

snatching case couple arrest

जिला गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन पुराना शाला में पुलिस द्वारा एक महिला के कान से झपट कर बालियां छीनने वाले जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिला गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन पुराना शाला में पुलिस द्वारा एक महिला के कान से झपट कर बालियां छीनने वाले जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज करने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में बलविंदर सिंह निवासी फौजी कॉलोनी नौशहरा ने बताया कि उसकी पत्नी स्कूटर पर सवार होकर गुरदासपुर से अपने गांव नौशहरा को जा रहे थे जब वह नहर पुल तिबड़ी से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स पर सवार होकर एक युवक और एक महिला आ रहे थे।  

युवक ने अपना मोटरसाइकिल स्कूटी के पास खड़ा कर उसकी पत्नी के दाहिने कान से बाली छीन ली और गांव अर्जुनपुर गुंझियां की तरफ चले गए। इस संबंध में जब पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस द्वारा उनकी तलाश शुरू कर दी गई और उन्हें काबू करके उनके कब्जे से 02 ग्राम वजन की सोने की बाली बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र लक्खा मसीह और रानी पत्नी सोनू के रूप में हुई है जो गुरदासनंगल थाना धारीवाल के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!